आर्य समाज नई बाजार में आयोजित हुआ विशेष यज्ञ।
बस्ती। वैदिक धर्म में सिर पर शिखा (चोटी) धारण करने का असाधारण महत्व है। प्रत्येक बालक के जन्म के बाद मुंडन संस्कार के पश्चात सिर के उस विशेष भाग पर गो के नवजात बच्चे के खुर के प्रमाण आकार की चोटी रखने का विधान है। यह बल, आयु, तेज, बुद्धि, लक्ष्मी व स्मृति बढ़ती है। यह कहना है आर्य समाज नई बाजार के प्रधान ओम प्रकाश आर्य का। वह बुधवार को आर्य समाज मंदिर नई बाजार में आयोजित विशेष यज्ञ में बोल रहे थे। कहा कि सिर के जिस भाग पर चोटी रखी जाती है उसी स्थान पर अस्थि के नीचे लघु मस्तिष्क का स्थान होता है जो गाय के नवजात बच्चों के खुर के ही आकार का होता है। संसार के विद्वानों ने चोटी पर अनेक शोध करके इसे बहुउपयोगी सिद्ध किया है। इस मौके पर अलख निरंजन आर्य, ओंकार आर्य, शिवश्याम, कृष्णा चतुर्वेदी, नीतीश कुमार, नवल किशोर, सुभाष चंद, राजेंद्र जायसवाल, शंकर जायसवाल दिलीप कुमार, रामकुमार आदि मौजूद रहे।