फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांड़ के गले में फंस गई साइकिल

Fri, 14 Jul 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया कस्बे मे राम जानकी मार्ग पर उतपात मचाता सांड ।
विज्ञापन
दुबौलिया। कस्बे में राम जानकी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के पास एक सांड़ ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। राम विवाह मैदान के पास दर्जनों छुट्टा मवेशी हमेशा डेरा जमाए रहते हैं। बृहस्पतिवार को राम जानकी मार्ग पर एक छुट्टा सांड़ अचानक विदक गया। भागदौड़ के बीच उसके गले में एक साइकिल फंस गई। काफी देर तक वह राम जानकी मार्ग पर गले में साइकिल लेकर दौड़ता रहा। थोडी देर के लिए राम जानकी मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सांड के गले से किसी तरीके से साइकिल निकाली। तब जाकर वह शांत हुआ। इसका वीडियो बनाकर लोग वायरल कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें