फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विधायक के नेतृत्व में निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

Wed, 21 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा छावनी शहीद स्थल से प्रारंभ होकर रामजानकी मार्ग होते हुए अमर शहीद महाराजा जालिम सिंह किला अमोढ़ा में संपन्न हुई। यात्रा में भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, वंदे मातरम् आदि नारे गूंजते रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी रही। विधायक ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के सम्मान की एक छोटी-सी अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें