फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भानपुर ग्राम न्यायालय ने एक वर्ष में निस्तारित किए 397 मामले

Sat, 07 Jun 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। तहसील परिसर में संचालित ग्राम न्यायालय के एक वर्ष के पूर्ण होने पर शुक्रवार को न्यायाधिकारी गौरवदीप सिंह ने अधिवक्ताओं और कार्यालय कर्मियों के साथ केक काटा। एक वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की। कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग से ग्राम न्यायालय ने 397 वादों का निस्तारण कर लोगों को मुकदमों से राहत दी है। इनमें फौजदारी के 152, दीवानी के 112 व पुलिस चालानी के 133 मामले शामिल हैं। तमाम मामले सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए। अधिवक्ताओं ने न्यायाधिकारी गौरवदीप सिंह की कार्यशैली की सराहना की। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, लोकनाथ उपाध्याय, केपी सिंह, अनुज चतुर्वेदी, अंकेश पांडेय, अजीत साहनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें