फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पटेल जयंती पर हुआ भंडारा, सद्भाव का दिया संदेश

Sun, 02 Nov 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कस्बे के राम जानकी मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चौधरी बृजेश पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सेना ने कहा कि यह आयोजन महान स्वतंत्रता सेनानी और देश की एकता-अखंडता के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धापूर्वक याद करने के लिए किया गया है। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि देश निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। यह भंडारा उन्हीं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं रहा, बल्कि क्षेत्र में आपसी सद्भाव और एकजुटता की प्रेरणा देता है। आयोजक नागेंद्र चौधरी ने आभार ज्ञापन किया। इस मौके पर विनय चौधरी, आकाश पटेल, मनीष चौधरी, शिव गिरी, आिद ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें