छावनी। अन्नकूट के अवसर पर रामजानकी मंदिर रामरेखा पर भंडारा हुआ। पुजारी दयाशंकर दास ने बताया कि क्षेत्र से कई गांवों से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। अमोढा के चतुर्भुज मंदिर पर मंदिर के पुजारी अनिल दास ने छप्पन भोग लगाया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसी क्रम में क्षेत्र के बादल दास पोखरे पर संकट मोचन हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण पाठ के उपरांत हवन पूजन के साथ भगवान को पं. कैलाश शर्मा ने भोग लगाया और भंडारे का आयोजन हुआ। दोपहर में क्षेत्रीय आल्हा गायक रामलौट सिंह की तरफ से वीर रस में आल्हा गायन हुआ। संवाद