फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना क्रय केंद्र खोलने के लिए भाकियू का धरना जारी

Fri, 26 Sep 2025 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

हर्रैया के भेलमापुर में गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग पर भाकियू का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल ने धरने का समर्थन किया। प्रशासन की उदासीनता से किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्रैया। भेलमापुर में गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग को लेकर तहसील परिसर में भाकियू का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को धरने में सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल पहुंचे और किसानों की मांगों को जायज बताते हुए धरने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता कई दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन किसानों की उचित मांगों पर उदासीन बना हुआ है। बृजेश पटेल ने यह भी कहा कि सरदार सेना के कार्यकर्ता किसानों के न्याय मिलने तक धरने से नहीं हटेंगे और शुक्रवार को भी धरने में शामिल होंगे। तहसील उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश दूबे ने आरोप लगाया कि गन्ना विभाग के अधिकारी क्रय केंद्र खोलने के बजाय गन्ना माफियाओं से साठगांठ कर रहे हैं। तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि किसानों के हक के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सीताराम चौधरी, सुनील कुमार, राजेंद्र चौधरी, दिनेश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें