भानपुर। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू टिकैत गुट ने बृहस्पतिवार को रामनगर ब्लाॅक मुख्यालय पर किसान पंचायत की। किसानों ने तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह के नेतृत्व में बीडीओ राजेश सिंह को दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। कहा कि गांवों में बंद पडे़ सामुदायिक शौचायलों को खुलवाकर समय से उसका संचालन कराना सुनिश्चित कराया जाए। गांवों में तैनात सचिवों का नाम और मोबाइल नंबर ब्लाॅक मुख्यालय पर वाल पेंटिंग के जरिये सार्वजनिक किया जाए। जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए पानी की टंकी से हर घर जल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर गंगाराम चौधरी, रामरेखा, पितांबर मौर्य, संतकुमार भारती आदि मौजूद रहे। संवाद