हर्रैया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह ने दुकानों पर यूरिया की प्रत्येक बोरी के साथ जबरन दो पैकेट जिंक देने पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती रोकने व संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय करने की मांग की। निजी स्कूलों में छात्रों को महंगी किताब काॅपी दिए जाने से अभिभावकों पर पड़ने वाले बोझ को कम कराने पर जोर दिया। ज्ञापन देने वालों में सत्य प्रकाश दुबे, रामदास चौधरी, रामचंद्र सिंह आदि शामिल थे। संवाद