फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 28 Sep 2025 09:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली (बस्ती)। भाकियू भानू गुट ने शनिवार को किसान समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम रुधौली मनोज प्रकाश को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने, किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए बिजली के तार बिछाने, 33 केवीए लाइन के आसपास उगी झाड़ियों को कटवाने, किसानों के घर स्मार्ट मीटर न लगाने, खतौनी में अंश निर्धारण सुव्यवस्थित करने, किसानों के खातों में बकाया गन्ना भुगतान और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की मांग की। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, भानपुर तहसील अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, रामप्रताप चौधरी, संत कुमार, श्यामलाल, रामफेर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें