भानपुर। तहसील में किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लेकर भाकियू ने बुधवार को तहसील परिसर में पंचायत लगाई। पंचायत में किसानों ने डीएम को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम हिमांशु कुमार को सौंपा। ज्ञापन में भाकियू के तहसील अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने कहाकि भौखरी रमेश चौधरी के पैमाइश संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। इसके साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए ब्लाॅक स्तर पर फायर ब्रिगेड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए और गेहूं क्रय केंद्रों को सक्रिय कराए। बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान, बिजली के ढीले तारों को ठीक करने और खराब ट्रांसफार्मर को बदलने आदि की मांग की है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष जगदीश चौधरी, रमेश प्रसाद, जगराम, दीनानाथ, जगप्रसाद, बुधईराम, हरि गोविंद आदि मौजूद रहे। संवाद