एसडीएम जीके झा को ज्ञापन देते भाकियू लोक शक्ति गुट के किसान।
- फोटो : BASTI
भाकियू लोक शक्ति गुट ने लगाई पंचायत
एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की उठाई मांग
भानपुर। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू लोक शक्ति गुट की ओर से शुक्रवार को तहसील परिसर में पंचायत लगाई गई। पंचायत में किसानों ने बिजली, पानी और गांव की खराब सड़क को लेकर आवाज उठाई। पंचायत के बाद किसानों ने डीएम को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम गिरीश कुमार झा को दिया।
तहसील अध्यक्ष संत कुमार भारती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मेें रात को खाना बनाते समय बिजली नहीं रहती है, जिससे किसानों को असुविधा होती है। रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खम्हरिया पश्चिम में नवीन परती और घूर गड्ढे पर दीवार खड़ी करके कुछ लोगों ने गांव से निकलने वाले पानी को रोक दिया है। जिससे गांव मे पानी जमा होने लगा है और लोगों को आने-जाने मे भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्राम सभा नकथर से चंद्रभानपुर तक बनी सड़क टूटकर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसे शीघ्र ठीक कराया जाए। इस मौके पर सफायत अली, बरकत अली, हासिम अली, जुगुन चौहान, हीरालाल और वंशराज आदि मौजूद थे।