भानपुर। भाकियू लोक शक्ति गुट ने किसान समस्याओं के समाधान के लिए रामनगर ब्लाक मुख्यालय पर पंचायत लगाई। पंचायत की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष मौलाना हासिम अली ने की। किसानों ने दो सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ राजेश सिंह को सौंपा। किसानों ने निशुल्क बोरिंग योजना का लाभ पात्र किसानों को हर हाल में दिलाने की मांग की। साथ ही नकथर गांव से सोनबरसा विद्यालय जाने वाले रास्ते को शीघ्र ठीक कराने की मांग की जिससे ग्रामीणों को आवागमन में आसानी हो सके। इस मौके पर उदयराज, मुन्नीलाल, वंशराज, दशरथ प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद