बनकटी। प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना समर्थन मूल्य 10 रुपये बढ़ाए जाने का विरोध जारी है। ब्लॉक कार्यालय परिसर के गेट के सामने भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गन्ना जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। चौधरी ने कहा कि किसानों की हितैषी बताने वाली सरकार किसानों के लिए निकम्मी साबित हो रही है। नकदी फसल के रूप में किसान गन्ना ही उगाते हैं। इसी गन्ने को बेचकर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, बेटी-बेटे की शादी सहित तमाम जरूरत की चीजें पूरी की जाती हैं। रामफेर चौधरी ने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर रही है। लागत में 50% बढ़ोत्तरी की जगह 10 रुपये ही बढ़ाया गया जो बहुत कम है। जबकि 300 रुपये प्रति क्विंटल लागत ही आतीहै। समर्थन मूल्य 450 रुपये होनी चाहिए। इस दौरान रामजोखन, रामकेश, रामबहादुर, मुहम्मद हसन, बलिराम चौधरी, परमात्मा चौधरी, दीनदयाल चौधरी, रामदौड़, मंगरू, हरिप्रकाश, राम सुभग, भैय्या राम, रामचरन, ओमप्रकाश, बशीर, शब्बीर, मुर्तजा, उमेश, सागर आदि मौजूद रहे।