फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भजन गायकों ने बिखेरा जलवा... श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Tue, 31 Oct 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रोडवेज तिराहे पर भगवती जागरण में कलाकारो ने झांकी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
देवी दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, रोडवेज, रौता चौराहा, कटरा में लगा रहा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुर्गा पूजा समारोह की आखिरी रविवार की रात यादगार बन गई। शहर में जगह-जगह भवगती जागरण की धूम रही। सड़कों के किनारे सजाए गए जागरण पंडाल श्रद्धालुओं से ठसाठस भरे रहे। बाहर से आए भजन गायकों ने अपने गीतों के जरिये खूब जलवा बिखेरा। इस दौरान वाहनों को निकलने में मशक्कत करनी पड़ी। शहर के कई स्थानों पर आधी रात के बाद भी जाम लगा रहा।
देवी दर्शन के लिए पूरी रात शहर की सभी सड़कों पर श्रद्धालुओं का पैदल आना-जाना बना रहा। प्रसाद वितरण के दौरान सभी दुर्गा पंडाल श्रद्धालुओं से भरे रहे। हर कोई देवी का प्रसाद ग्रहण करने और उनके चरणों में शीश नवाने को आतुर दिखा। रात आठ बजे के बाद श्रद्धा, पूजा, आस्था की अद्भुत छटा बिखरी।
विज्ञापन

गांधीनगर की मुख्य सड़क पर तीन किमी की दूरी तक सिर्फ श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आए। यहां बाइक, ऑटो एवं अन्य वाहन से चलने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं थी। कहीं किसी गली से कोई वाहन इस सड़क पर न आए, इसलिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही। कंपनीबाग, महरीखांवा, पक्के, महिला अस्पताल, रोडवेज के पास बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चल रहे थे। पुरानी बस्ती क्षेत्र का मंगल बाजार, पांडेय बाजार, सुर्ती हट्टा भी श्रद्धालुओं से भरा रहा। अस्पताल चौराहा पर श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से जाम लगा रहा। यहां नंदानाथ मंदिर देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
...
रोडवेज तिराहे पर रात भर हुआ जागरण
रोडवेज तिराहा स्थित भगत सिंह प्रतिमा के सामने सभासद के प्रतिनिधि जीवन चौधरी लारा के संयोजन में मां भगवती का जागरण हुआ। सभासद रोली चौधरी ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद भजन गायिका अंतरा सिंह प्रियंका और धर्मेंद्र सिंह पंडित ने देवी-देवताओं का आह्वान किया। एक-एक कर भजनों की बौछार की गई। उनके भजन गीतों पर श्रद्धालु झूमने को विवश हो गए। इस दौरान शिवमराज ग्रुप ने झांकी प्रस्तुत की। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सद्भाव की भावना विकसित होती है। श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने में अभिषेक श्रीवास्तव, प्रिंस शुक्ल, विकास चौधरी, अखिलेश चौधरी, संदीप चौधरी, मनोज तिवारी, ऋषभ चौधरी ने योगदान किया।
विज्ञापन

...
यहां लगा रहा जाम
मालवीय मार्ग पर रात नौ बजे के बाद जगह-जगह जाम लगा रहा। कटरा, बैरियहवा, रौता चौराहा पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रोडवेज बसों और दो व चार पहिया वाहनों को निकलने घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इन जगहों पर पुलिस भीड़ नियंत्रित करने के लिए रात भर मुस्तैद रही। करतार चौराहे पर भगवती जागरण होने से सड़क पर ही श्रद्धालु खड़े हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें