फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 14 अगस्त तक होगा लाभार्थियों का चयन

Sun, 03 Aug 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मत्स्य विभाग की ओर से संचालित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभार्थी चयन के लिए विभागीय पोर्टल का शुभारंभ 24 जुलाई से शुरू किया गया है। इसकी अंतिम तिथि 14 अगस्त है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम समाज के तालाबों पर प्रथम वर्ष निवेश के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मछुआ समुदाय के लाभार्थियों की आजीविका में सुधार हेतु निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना तथा उत्तर प्रदेश मछुआ कल्याण कोष योजना के तहत सचल मत्स्य विक्रय हेतु मोपेड विद आइस बॉक्स योजना में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लाभार्थी चयन के लिए इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें