फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेरवीं के पहले बड़े भाई की भी हार्ट अटैक से मौत

Wed, 02 Apr 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। नगर पंचायत के कृष्णा नगर वार्ड (देईसाड़) निवासी छोटे भाई विंदेश चौधरी का क्रिया कर्म पूरा भी नहीं हो पाया था कि बड़े भाई की मृत्यु हो गई। तेरवीं से एक दिन पहले सोमवार की भोर में 55 वर्षीय बड़े भाई अंबिका चौधरी की भी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सपा कार्यकर्ता व पूर्व प्रधान 48 वर्षीय विंदेश चौधरी की हार्ट अटैक से 20 मार्च को मौत हो गई थी। मंगलवार को तेरही (ब्रह्मभोज) की तैयारी हो रही थी। एक दिन पहले सोमवार को ही बड़े भाई अंबिका चौधरी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। सबसे छोटे भाई सुंद्रेस चौधरी ने बताया कि अब दोनों का ब्रह्मभोज एक ही दिन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें