संपत्ति के लिए दिव्यांग मां को पीटा
बस्ती। संपत्ति के लिए दिव्यांग मां को धमकाने व पिटाई करने के आरोप में हर्रैया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, हर्रैया थाना क्षेत्र के जोतकीपुर निवासी 81 वर्षीय शीतला प्रसाद पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे प्रवीण पांडेय व बहू सांत्वना पांडेय ने उनकी दिव्यांग पत्नी गंगोत्री पांडेय (80) की पिटाई की है और अपशब्द कहते हुए संपत्ति न देने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनकी छोटी बहू को भी अपशब्द कहे। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आईपीसी की धारा के साथ अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम 2007 के तहत केस दर्ज कर लिया है।