फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिस्तर में लगी आग, बुजुर्ग की जलकर मौत

Thu, 22 Feb 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- नशे में धुत बाबूलाल बिस्तर पर ही जला रहा था बीड़ी, तभी लग गई आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी।

विक्रमजोत। छावनी थानांतर्गत फूलडीह निवासी बाबूलाल सोनी (58) की बुधवार शाम करीब 5 बजे जलकर मौत हो गई। वह अपने घर के बरामदे में चारपाई पर लेटा था। तभी अचानक उनके बिस्तर में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाता आग की लपटों में घिर गया।
जानकारी के अनुसार, बाबूलाल नशे का आदी था। बुधवार की शाम वह नशे में घर पहुंचा था और बरामदे में रखी चारपाई पर लेट गया। बताया जा रहा है कि बाबूलाल ने माचिस से बीड़ी जलाने का प्रयास किया और बिस्तर में आग लग गई। नशे होने के कारण वह भाग नहीं पाया। आग और धुआं देखकर आसपास के लोगों ने दौड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब बाबूलाल दम तोड़ चुका था। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी विक्रमजोत चंद्रकांत पांडेय पहुंचे। थोड़ी देर बाद थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर नहीं था कोई
- जानकारी के अनुसार, बाबूलाल सोनी की पत्नी की मौत हो चुकी है। घर में वह और उनका बेटा राहुल सोनी रहते हैं। राहुल गाड़ी चलाता है। बुधवार को वह गाड़ी लेकर कहीं गया हुआ था। खबर लिखी जाने तक बेटा राहुल नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें