फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीएड वार्षिक परीक्षा की तिथि बदली

Sun, 20 Jul 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डावर्जन के कारण बीएड द्वितीय वर्ष की दो परीक्षाओं की तिथि बदल दी गई है। पहले यह परीक्षा 21 एवं 22 जुलाई को होनी थी जबकि अब यह परीक्षा 24 एवं 25 जुलाई को होगी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक की ओर से भेजे गये पत्र में यह जानकारी दी गई है। एपीएन महाविद्यालय के सहायक नोडल अधिकारी ब्रजेश दूबे ने बताया कि 21 जुलाई को बीएड द्वितीय वर्ष की इंग्लिश, हिन्दी एवं एग्रीकल्चर की परीक्षा होनी थी। अब यह परीक्षा 24 जुलाई को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक होगी। इसी तरह 22 जुलाई को बीएड द्वितीय वर्ष की अनिवार्य विषय की परीक्षा होनी थी अब यह परीक्षा 25 जुलाई को सुबह 7 से 10 बजे तक की पारी में होगी। बीएड़ की यह परीक्षा जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर चल रही है। जिसमें एपीएन डिग्री कालेज, किसान डिग्री कालेज, महिला महाविद्यालय एवं कर्मादेवी स्मृति महाविद्यालय शामिल हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन के कारण किसी भी परीक्षार्थी को आने जाने में दिक्कत न हो इसी के मद्देनजर यह परीक्षा स्थगित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें