बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने शिवनगर तिराहा के पास मंगलवार को हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। शिवनगर गनेशपुर निवासी आलोक कुमार श्रीवास्तव का आरोप है कि मंगलवार को वह शिवनगर तिराहे पर खड़े होकर चाय पी रहे थे। तभी विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। शोर मचाने पर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शिवमूरत पाल, सत्येन्द्र, शिवा समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
-