फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांव की लाइट बनाने को लेकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के डारीडीहा गांव में लाइट बनाने की बात को लेकर हुए मारपीट में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में विकास कुमार निवासी गौरिया ने लिखा है कि वह विद्युत उपकेंद्र कलवारी में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। डारीडीहा गांव के प्रशांत शुक्ला ने गांव में लाइट खराब होने का कंप्लेंट दर्ज कराया था। गांव में जाकर लाइट ठीक कर दिया था लेकिन प्रशांत का केबिल खराब था। इसलिए उनके यहां लाइट नहीं जा रही थी। प्रशांत ने अपने यहां की लाइट खराब होने की बात की सूचना दिया। शुक्रवार शाम 7 बजे उनका लाइट बनाने के लिए जा रहा था कि जैसे ही डारीडीहा टावर के पास पहुंचा था कि हाथ में सरिया लेकर खड़े प्रशांत ने गाली देते हुए उनको सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें