नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां रसोई में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए झगड़े में एक महिला के साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। मदारपुर निवासी आविदा परवीन पत्नी मोहम्मद हारून ने आरोप लगाया कि एक मई की शाम करीब 4:30 बजे यास्मीन पत्नी निजाम अहमद ने उनके रसोईघर में कूड़ा फेंक दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बात बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान एहसान अहमद, शाहेना खातून और रेशमा खातून ने मिलकर उसको लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया और गालियां दी। घटना के दौरान शोर सुनकर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते-जाते सभी आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।