बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने मारपीट व धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। गौर थाना क्षेत्र के इटबहरा निवासी यशवंत सिंह उर्फ रोलू ने तहरीर दी कि वे पांच अक्तूबर को जिलाजीत सिंह की गाड़ी से बलरामपुर से अपने घर आ रहे थे। आरोप है कि पैकोलिया थानाक्षेत्र में कोटही माता मंदिर से रामापुर गांव के बीच शराब पीकर वाहन चलाने से जिलाजीत सिंह को मना किया। इस पर वह भड़क गए। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। सुनसान स्थान पर उन्हें बुरी तरह मारापीटा और सीने पर पिस्टल रखकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जिलाजीत सिंह, मनोज सिंह और शैलेंद्र सिंह निवासी इटबहरा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद