कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के बनहरा स्थित लघु माध्यमिक विद्यालय के परिसर में लगे हैंडपंप के पास शराब पीने और विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया। विद्यालय के अनुचर पगार निवासी वीरेन्द्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 दिसंबर की रात 9:30 बजे गांव के रियाज अली, शमीम व दो अन्य स्कूल के हैंडपंप पर बैठकर शराब पी रहे थे। मना करने पर उक्त लोगों ने उन्हें अपशब्द कहा और मारपीट की। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर 75 सौ रुपये गूगल पे नंबर से ट्रांसफर करा लिए। संवाद