नगर बाजार (बस्ती)। बनकटवा निवासी अमित कुमार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर पेड़ काटने के विवाद में कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दिए पत्र में अमित ने कहा है कि उसने लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी कमलेशधर दूबे से सागौन का पेड़ खरीदा था। 13 जनवरी की सुबह वह पेड़ का रुपये देने बनकटा गया था। जब वह बगीचे में पहुंचा तो उक्त पेड़ को बनकटवा और देवापार निवासी दो व्यक्ति पेड़ कटवा रहे थे। जब उसनेे पेड़ काटने से मना कि तो दोनों ने गालियां देकर मारा पीटा। संवाद