बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के मुनियांव गांव में घर में घुसकर मारपीट की घटना में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी गांव के अंबर पांडेय ने तहरीर देकर बताया है कि विपक्षी उनके घर के पास बकरी चरा रहे थे। मना करने पर अपशब्द कहते हुए घर में घुसकर मारापीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव करने आए विजय पांडेय एवं अन्य लोगों को भी पीट दिया। विजय के हाथ में गंभीर चोट आई है। बुधवार को पुलिस ने अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने बताया कि मनिकौरा निवासी आयूब, असहाब, अफजल, जावेद, मोतीन और फारूख के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।