फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुकदमे में सुलह के लिए पीटा, एसपी से गुहार

Wed, 14 May 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के धोबहट के ग्रामीण मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। प्रार्थनापत्र दिया कि मुकदमे में सुलह के लिए विपक्षियों ने जाति सूचक गालियां देते हुए मारापीटा। असलहे फायरिंग कर कार को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की। एसपी ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।पत्र में दलित मिश्रीलाल ने कहा है 12 मई को वे अपनी कार से पत्नी विमला देवी के साथ रिश्तेदारी में मरहा गांव जा रहे थे। कार उनका बेटा हरिओम चला रहा था। कड़बड़वा के पास गांव के ही कुछ लोगों ने अपनी कार खड़ा कर दी और असलहा, डंडा, लोहे का पाइप लेकर उनके लड़के हरिओम को घेर लिया। कहा कि बहन के मामले में सुलह कर लो वरना जान से मारे जाओगे। उक्त लोगोें ने जाति सूचक गालियां देते हुए उनके बेटे, पत्नी को बुरी तरह से मारा पीटा। आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई की जगह थाने से भगा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें