कप्तागनंज। थानाक्षेत्र के कटरा बुजुर्ग गांव में कहासुनी के दौरान प्राणघातक हमले का मामला सामने आया है। चोट लगने से युवक मौके पर बेहोश हो गया। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कटरा बुजुर्ग निवासी मुकेश यादव ने तहरीर में बताया है कि उनके भाई परमानंद यादव तीन अप्रैल को दुबौला से बाइक लेकर घर आ रहे थे। आरोप है कि विपक्षियों ने करमिया-कटरा बुजुर्ग गांव की सरहद के पास उनकी बाइक को रोक कर डंडे से वार कर दिया। उनका सिर फट गया और शरीर पर कई जगह चोटें आईं। वह बेहोश हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। कप्तानगंज पुलिस ने आरोपी सुमित यादव, दीपक यादव निवासी कटरा खुर्द और हरिओम निवासी बररोहिला (परसा जागिर) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद