बस्ती। कोतवाली पुलिस ने महिला उत्पीड़न और मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। खौरहवां निवासी प्रीति वर्मा का आरोप है कि पति अरविंद सिंह ने 26 फरवरी को उन्हें व उनके बच्चों को मारापीटा और घर से भगा दिया। ननद व जेठानी ने फोन कर परेशान किया। पति व अन्य ने फोन पर अपशब्द कहा व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी अरविंद सिंह, ननद अंजू चौधरी व जेठानी ज्योति चौधरी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
-