फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बरसात में बरतें एहतियात, उबाल कर ही पिएं पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश में संक्रमित हो जाता है पानी, मौसम सर्द-गर्म होने के कारण खांसी व बुखार का बढ़ेगा प्रकोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/ मुंडेरवा। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को हुआ। पीएचसी ओड़वारा में 11 मरीज आए। उन्हें डॉ. नीलम चौधरी ने बताया कि बारिश शुरू हो गई है। इसमें पानी संक्रमित हो जाता है। यदि बिना उबाले इसका सेवन करेंगे तो तमाम बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे।
अब मौसम सर्द गर्म होगा, ऐसे में विशेष सावधानी बरतें। इस मौसम में खांसी, बुखार की समस्या अधिक आती है। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेले में डायरिया, बुखार, उल्टी-दस्त, खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पर आयोजित मेले में करीब 10 मरीज पहुंचे। बारिश के कारण भवन की छत से पानी टपकता मिला। फार्मासिस्ट प्रेमचंद्र पांडेय दवाओं को सुरक्षित करते दिखे। डॉ. कुमकुम राय ने बताया कि 1:00 बजे तक खांसी व त्वचा रोग के 10 मरीज आए। एक्सरे रूम में ताला लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी चिलमा पर अस्थमा व त्वचा रोग के मरीज अधिक आए। डाॅ. धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि त्वचा रोग के छह व बुखार के चार मरीज आए। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 मरीजों को दवाएं व परामर्श दिया गया। डाॅ. रमजान अली ने बताया कि ज्यादातर बुखार व उल्टी-दस्त के मरीज आए। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर पर 17 मरीज पहुंचे। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी पर 45, पीएचसी सगरा में 32, परसाकुतुब में 31, करमहिया में 35 मरीज आए। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पर डॉ. ज्योति बिंद स्वरूप ने 69 मरीजों की जांच कर दवाएं दी।
डॉ. ज्योति ने बताया कि ज्यादातर मरीज पेट से पीड़ित रहे। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पर डॉ. रवि वर्मा ने 35 मरीजों की जांच कर दवाएं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें