फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सावधान, सोच-समझ कर कराएं नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश, वरना लुट जाएंगे

Sun, 04 Jun 2023 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। फर्जी नर्सिंग कॉलेज खोलकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले का खुलासा होने के बाद प्रशासन के निशाने पर अब ऐसे 6 नर्सिंग कॉलेज आ गए हैं, जो बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में जीएनएम/एएनम सहित अन्य कोर्स में प्रवेश लेने वाले सावधानी बरतें। सभी पंजीकृत नर्सिंग कॉलेज ऑनलाइन हैं। ऐसे में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही प्रवेश लें, वरना लुट जाएंगे।
विज्ञापन

शहर से सटे फर्जी इंस्टीट्यूट में कई वर्षों से छात्र-छात्राओं को ग्लोबल यूनिवर्सिटी एटा नगर अरुणाचल प्रदेश से संबद्ध होना बताकर एएनएम /जीएनएम सहित मेडिकल से जुड़े विभिन्न कोर्स कराए जा रहे थे। 2020-21 सत्र में प्रवेश लिए छात्र-छात्राओं की प्रथम वर्ष की परीक्षा कराई गई। उनका परिणाम घोषित करके उन्हें मार्कशीट थमा दी गई। जिस पर रोल नंबर व हस्ताक्षर मुहर नहीं थी। शक होने पर छात्र-छात्राओं ने इसकी तस्दीक करनी शुरू की तो सारा मामला फर्जी पाया गया। अब पूरा मामला जांच के दायरे में है।
-
प्रशासनिक जांच शुरू
प्रशासन ने फर्जी नर्सिंग कॉलेज के पकड़ आने के बाद जांच तेज कर दी है। यहां कथित रूप से संचालित 6 नर्सिंग होम के फर्जी होने की आशंका जताते हुए एसडीएम को जांच कर जिले भर में संचालित सभी नर्सिंग कॉलेजों की वास्तविकता खंगालने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अप्रैल में ही समाप्त हो चुका था फर्जी कॉलेज के नर्सिंग होम का पंजीकरण
बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोपी फर्जी नर्सिंग कॉलेज में संचालित 10 बेड के अस्पताल का पंजीकरण अप्रैल में ही समाप्त हो चुका था, मगर इसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। यह तथ्य एडीएम कमलेश चंद्र की जांच में सामने आया है। इसे लेकर एडीएम ने आपत्ति जताते हुए रिपोर्ट भेजी है।

प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार ये हैं पंजीकृत नर्सिंग कॉलेज

- कॉलेज आफ महर्षि वशिष्ठ आटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज
- डॉ. अब्दुल कलाम कॉलेज आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस
- एचडब्लू (फीमेल) ट्रेनिंग सेंटर
- महर्षि वशिष्ठ ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज
- प्रद्धुम्न सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान स्कूल आफ नर्सिंग
- एसआर हॉस्पिटल एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट

जिले के सभी नर्सिंग कॉलेजों की जांच की जा रही है। एसडीएम को इसका दायित्व दिया गया है। फर्जी रूप से संचालित सरदार पटेल नर्सिंग कॉलेज के संचालक व अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। किसी भी दशा में जिले में फर्जी नर्सिंग कॉलेज संचालित नहीं करने दिया जाएगा। ऐसे कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रियंका निरंजन, डीएम

सरदार पटेल नर्सिंग कॉलेज की जांच की गई है। मौके पर जो भी अभिलेख मिले हैं। उसे जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा वहां एटानगर अरुणाचल प्रदेश तथा उड़ीसा मेडिकल बोर्ड की मार्कशीट पाई गई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। कहा कि लोगों को प्रवेश करने से पहले सभी तथ्यों का अवलोकन करना चाहिए। सब कुछ ऑनलाइन है। -कमलेश चंद्र, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें