फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीडीओ ने किया पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण

Fri, 10 Oct 2025 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। बीडीओ अवध प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को अमोढा और धौरहरा चौहान ग्राम पंचायत के सचिवालय व सामुदायिक शौचालय और अन्नपूर्णा भवन की जमीन का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष श्रीवास्तव भी साथ रहे। बीडीओ ने सफाई कर्मी और ऑपरेटर को आवश्यक निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालय पर केयर टेकर आशादेवी को सफाई और प्रसाधन के लिए जरूरी सामग्री खरीदने के निर्देश दिए। धौरहरा चौहान के सामुदायिक शौचालय पर केयर टेकर गोता अनुपस्थिति मिली। इस पर सचिव को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन पर सचिवों की तैनाती होनी चाहिए। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाईकर्मी एवं संंबंधित कर्मचारी की उपस्थिति व काम-काज का निरीक्षण किया गया है। बताया कि ग्राम पंचायत अमोढ़ा में अन्नपूर्णा भवन निर्माण स्थल चयन कर लिया गया है। 8.80 लाख की लागत से अन्नपूर्णा भवन यहां बनना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें