फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: बीडीओ ने किया कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण, मिलीं सिर्फ 12 छात्राएं

Mon, 20 Feb 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का बीडीओ ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विक्रमजोत। क्षेत्र के छावनी कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे बीडीओ सुनील कुमार कौशल ने औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में पंजीकृत 28 छात्राओं में महज 12 ही मौके पर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विद्यालय में सफाई, अभिलेख व किचन का रख-रखाव संतोषजनक नहीं पाया गया। उन्होंने प्रभारी वार्डन को फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।
विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में जानने का प्रयास किया। वार्ता में छात्राओं ने पठन-पाठन को बेहतर नहीं बताया। छात्राओं ने बताया कि पांच शिक्षक नियमित तैनात हैं। मौके पर वार्डन इंदु कन्नौजिया, शिक्षक नीलम, सरिता पटेल, पूजा राठौर अनुपस्थित मिलीं। किचन में बासमती चावल की जगह निम्न गुणवत्ता का चावल प्रयोग होते मिला। उपस्थित पंजिका में छात्राओं के अनुपस्थिति का विवरण अंकित नहीं मिला। बीडीओ ने बताया कि औचक निरीक्षण में गंभीर खामियां मिलीं है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को मंगलवार को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें