फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चौपाल में बीडीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Sat, 30 Aug 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही समाधान कराने के लिए रामनगर ब्लाॅक के मझौवा रामप्रसाद में आयोजित चौपाल में बीडीओ राजेश सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। निस्तारण के लिए संबंधित सचिव और रोजगार सेवक व पंचायत सहायक को निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व्यक्तिगत शौचालय, पीएम आवास, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, फेमिली आईडी के साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के बारे में जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति मद से खरीदी गईं मशीनें भी दी गईं। इससे बच्चों का वजन और लंबाई जांच में मदद मिलेगी। सचिव विजय कुमार चौधरी, यूनिसेफ से राजन मिश्र सहित आशा, आंगनबाड़ी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें