मानिकचंद। साऊंघाट ब्लॉक के तेलियाडीह व तरेता में गांव की समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। तरेता में ग्रामीणों ने राशन कार्ड की समस्या बताई। तेलियाडीह में कुछ ग्रामीणों ने शौचालय न मिलने की शिकायत की। बीडीओ ने ग्राम सचिव सीपी चौधरी को शौचालय दिलाने का निर्देश दिया। लालजी कन्नौजिया, ग्राम प्रधान राम स्वभाव वर्मा कुसुम देवी शुभम यादव सोनमती विनय यादव, सुनीता चौधरी, सोनम वर्मा आदि मौजूद रहे।