फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीडीओ भवानी प्रसाद को दी विदाई, शशि का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। विकास खंड बनकटी में करीब ढाई वर्ष तक सेवाएं देने वाले खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल का महराजगंज जनपद में स्थानांतरण होने पर बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों ने विदाई दी। इस दौरान उनके विकासोन्मुखी कार्यों और कार्यशैली की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया। वहीं, नवागत बीडीओ शशि प्रकाश त्रिपाठी के पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया गया। भाजपा नेता अरविंद पाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कुमार तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय, प्रधान राजेंद्र चौधरी, बबलू दुबे, लक्ष्मी गुप्ता, सुनील पांडेय, अरुण पांडेय, आशुतोष पटेल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें