फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: बीडीसी के तीन सीटों पर हुआ मतदान, आज आएगा परिणाम

Fri, 10 Feb 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिरसहवा में 51, खजुरी में 61 और हथिनास में पड़े 48 प्रतिशत वोट
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर/गौर। जिले के परशुरामपुर ब्लॉक के ईटई खजुरी व सिरसहवा और गौर के हथिनास में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद पर उप चुनाव हुआ। सिरसहवा में 51, ईटई खजुरी में 61 और हथिनास में करीब 48 प्रतिशत मत पड़े। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि मतगणना शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान हुआ। सुबह के समय मतदान का क्रम धीमा रहा, दोपहर आते-आते बूथों पर भीड़ लग गई। ईटई खजूरी में 1810 मतदाताओं के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। जिन पर करीब 1109 मत पड़े। सिरसहवा में 1612 वोटों के लिए दो बूथ बनाए गए थे। जिन पर 828 वोट पड़े हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मौके पर सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, पैकोलिया और सिरसहवा पुलिस मुस्तैद रही। दुबौला प्रतिनिधि के अनुसार गौर ब्लॉक के हथिनास पंचायत भवन पर बनाए गए दो बूथों पर 1342 में से करीब 645 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल करीब 48 प्रतिशत मत शाम पांच बजे तक पड़े। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट निखिल वर्मा, सीओ कलवारी विनय चौहान, एसओ सत्येंद्र, बृजेश पटेल, जय प्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें