फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे पर पलटा बैटरी चलित रिक्शा, तीन घायल

Fri, 24 Nov 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। हाईवे पर नेशनल काॅलेज के सामने सर्विस रोड के पास एक बैटरी चालित रिक्शा पलट गया। रिक्शे में बैठी तीन यात्री घायल हो गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थान्हा खास गांव निवासी सुरेश कुमार बैटरी चलित रिक्शा चलाते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11:30 बजे वह सवारी लेकर कप्तानगंज से हर्रैया आ रहे थे। कस्बे में नेशनल इंटर काॅलेज के सामने हाईवे पर सर्विस रोड के पास अचानक दूसरा वाहन सामने आ गया। अनियंत्रित होकर रिक्शा सड़क पर पलट गया। रिक्शे पर सवार लबदहिया निवासी लीलावती (50) व दुबौलिया थाना क्षेत्र के पूरे ओरी राय निवासी अंजू (30) पत्नी सुजीत व इनकी पुत्री सियाजल (4) घायल हो गईं। अस्पताल में तीनों का प्राथमिक उपचार का घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें