अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बभनान-हलुवा मार्ग पर नगर पंचायत के अंबेडकर नगर वार्ड में दो दिनों से सीमेंट लदा ट्रक फंसा हुआ है। जिससे मार्ग से होकर बड़ी गाड़ियां नहीं जा पा रही हैं।
रविवार को बभनान हलुवा मार्ग पर सीमेंट लादे हुए ट्रक जा रही थी। नवनिर्मित पुलिया के एप्रोच पर उसका एक पहिया चला गया जिससे ट्रक बैठ गया। ट्रक को अनलोड कराया गया लेकिन बुरी तरह से फंसे होने के कारण वह निकल नहीं पा रहा है। नगर पंचायत से हलुवा होते हुए भानपुर, सोनहा जाने वालों को लिंक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे उन्हें पांच से छह किमी की अतिरिक्त दूरी तय करने पड़ रही है। अधिशासी अधिकारी रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिया का एप्रोच बनाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया गया है। बारिश के कारण जमीनें नरम इसलिए भारी वाहन फंस रहे हैं।
--------
विकास पाठक