फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti : मालगाड़ी की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मासूम की गई जान, बच गई महिला

Mon, 27 Nov 2023 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

रेलवे ट्रैक के किनारे एक मासूम समेत तीनों का शव मिलते ही हड़कंप मच गया। हादसे में परिवार की एक महिला बच गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच व गौर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार रात करीब आठ बजे मालगाड़ी की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के किनारे एक मासूम समेत तीनों का शव मिलते ही हड़कंप मच गया। हादसे में परिवार की एक महिला बच गई।

विज्ञापन


रविवार की रात गौर से बस्ती की तरफ डाउन मालगाड़ी जा रही थी। कैथोलिया गांव के सामने 584/14 संख्या पोल के पास ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर पांच वर्षीय मासूम समते तीन लोगों की मौत हो गई जबकि साथ जा रही एक महिला सुरक्षित बच गई। मालगाड़ी के चालक ने टिनिच स्टेशन पर हादसे की जानकारी दी।

शव के पास से एक झोले में कपड़े और अन्य सामान मिले हैं। हादसे में बची आरती ने मृतकों की शिनाख्त झारखंड के रांची जिले के पल्हिया कला निवासी पिता मुन्नी लाल, पति सुनील और पांच वर्षीय बेटे पिंटू के रूप में की।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गौर उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि काफी प्रयास के बाद आरती ने मृतकों का नाम और पता बताया। हालांकि अभी वह नहीं बता पा रही है कि वे लोग कहां से आकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। पुलिस उसके सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें