राजस्थान में सम्मानित किए गए शिक्षक व साहित्यकार देवेंद्र श्रीवास्तव।
बस्ती। सल्टौआ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा जप्ती में तैनात सहायक अध्यापक व साहित्यकार देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए राजस्थान साहित्य अकादमी एवं सलिला संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है। उनके सम्मान से पूरा जिला गौरवान्वित है। राजस्थान के महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी विशवविद्यालय उदयपुर के निदेशालय सभागार में आयोजित 16वें राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन में शिक्षक एवं साहित्यकार देवेंद्र श्रीवास्तव को बाल साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए मुख्य अतिथि कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक, पूर्व संपादक जयंती रंगनाथन, डॉ. सतीश कुमार एवं विमला भंडारी आदि ने स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। संवाद