फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती : शटरिंग ढही, मजदूर की मौत

Fri, 03 Nov 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर के बनटिकरा गांव में 2.47 करोड़ से बनाया जा रहा है मिनी स्टेडियम
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। बनटिकरा गांव में निमार्णाधीन मिनी स्टेडियम की छत की ढलाई करते समय शटरिंग ढहने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद ठेकेदार और अन्य लोग फरार हो गए। दुर्घटना बृहस्पतिवार को दोपहर गांव में हुई है। सूचना पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
जानकारी के अनुसार, सोनहा थाना क्षेत्र के बनटिकरा गांव में 2.47 करोड़ से एक इनडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को स्टेडियम के कार्यालय आदि कमरों की छत की ढलाई की जा रही थी। दोपहर करीब 2:30 बजे एक कमरे के नीचे की बल्ली खिसक गई। बल्ली को ठीक करने के लिए कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा निवासी रामलौट चौधरी, फूलचंद निवासी गोटवा और डमरुआ कोतवाली निवासी सुभाष राजभर नीचे आ गए।
विज्ञापन


तीनों बल्ली ठीक कर रहे थे तभी दूसरी बल्ली टूट गई और शटरिंग ढह गई। जिससे गिट्टी, मोरंग, सीमेंट का मिक्चर नीचे गिर गया। मलबे में रामलौट दब गए। दो अन्य श्रमिक घायल हो गए।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता राधे मोहन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शटरिंग की कुछ बल्लियां ढीली पड़ गईं थीं। कुछ मजदूर बल्ली को ठीक कर रहे थे। अचानक एक बल्ली गिर गई और छत का संतुलन बिगड़ गया। इससे मलबा गिर गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें