फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती : नायब तहसीलदार पर 25 हजार का इनाम

Fri, 24 Nov 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अफसर से दुष्कर्म के प्रयास का है आरोप
विज्ञापन

बस्ती। महिला अधिकारी से दुष्कर्म का प्रयास और हत्या की कोशिश में नामजद आरोपी निलंबित नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
केस दर्ज होने के छह दिन बाद भी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। जबकि उसकी गिरफ्तारी कके लिए पुलिस ने छह टीमें बनाई हैं।

दो दिन में बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज समेत 50 ठिकानों पर पुलिस की टीमें दबिश दे चुकी हैं, लेकिन नाकाम रही हैं। एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी ने बताया कि

आरोपी नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें