फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिकायतों के निस्तारण में बस्ती रेंज लगातार तीसरे माह रहा सूबे में अव्वल

Wed, 06 Sep 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिक्षेत्रीय कार्यालय के आईजीआरएस शाखा ने लगातार तीसरे माह शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। माह अगस्त 2023 में कुल 1259 प्रार्थनापत्र/फीडबैक का शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जा चुका है।
विज्ञापन

आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि आठ माह में छठवीं बार परिक्षेत्रीय कार्यालय की आईजीआरएस टीम को यह उपलब्धि मिली है। जिसमें जून, जुलाई तथा अगस्त में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान आया है। इसके लिए आईजी ने अपनी पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया है। कहा कि वे भविष्य में इसी तरह मेहनत व लगन से कार्य करें। दूसरे कर्मचारी भी इनसे प्रेरणा लें। आईजी ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण पुलिस सेवा की प्राथमिकताओं में से एक है। जिससे जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास पैदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें