फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: जांच के दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी से निकला कोबरा नाग, भाग खड़े हुए पुलिसवाले

Mon, 03 Oct 2022 11:15 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल सवार ने बताया कि वह सपेरा है। बगल गांव से सांप पकड़ कर जंगल में छोड़ने जा रहा था। बाद में पुलिस ने सपेरे को कोबरा को जंगल ले जाकर छोड़ने के लिए जाने दिया।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान बाइक की डिक्की से निकला सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनहा थाने के शिवाघाट पुल के पास पुलिस के वाहन जांच के दौरान उस वक्त भगदड़ मच गई, जब मोटरसाइकिल की डिग्गी से कोबरा नाग निकला। फन फैलाए कोबरा नाग को देखकर पुलिस कर्मी भागने लगे। नाग डिग्गी से निकल कर सड़क के बीचोबीच फन फैलाकर खड़ा हो गया। जिसे देख आने-जाने वाले ठहर गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


कुआनों नदी के शिवघाट पुल पर सोनहा पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक मोटरसाइकिल को रुकवाया। मोटरसाइकिल रुकते ही एक पुलिसकर्मी लपक कर पहुंचा और जांच करने के लिए डिग्गी खोल दी। डिग्गी खोलने पर एक बोरा मिला। बोरा खुलते ही कोबरा डिग्गी से निकलकर बीच सड़क पर फन फैलाकर खड़ा हो गया।

पहले तो लोग भागने लगे, फिर लोग खड़े होकर तमाशा देखने लगे। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल सवार ने बताया कि वह सपेरा है। बगल गांव से सांप पकड़ कर जंगल में छोड़ने जा रहा था। बाद में पुलिस ने सपेरे को कोबरा को जंगल ले जाकर छोड़ने के लिए जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें