हर्रैया,बस्ती। चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के एलडी मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाडियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक सहित सात पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। एकेडमी के प्रशिक्षक करूणेश मणि पाठक ने बताया कि दो व तीन दिसंबर को आयोजित प्रतियोगिता में भाव्या श्रीवास्तव, आयुष सोनकर व धनंजय सोनकर ने अलग-अलग भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। शिवांगी ने रजत पदक जीता। वहीं प्रदीप कुमार, विशाल सोनकर व सुनील कुमार गुप्ता को कांस्य पदक मिला।
इस प्रतियोगिता में बस्ती की टीम को बेस्ट परफॉर्मर ऑफ टूर्नामेंट चुनने के साथ ही ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बस्ती के अलावा चंदौली, वाराणसी, आजमगढ, मऊ, गाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, महराजगंज, प्रयागराज, प्रतापगढ आदि जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अर्जुन पंडित, अशोक शुक्ला, विनय कुमार, भानु प्रताप सिंह, खेल प्रशिक्षक अमरनाथ मौर्य आदि ने खिलाडियों के वापस आने पर फूल मालाओं से स्वागत किया।