फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti Nikay Chunav Result: बस्ती में MSc की छात्रा गुंजन बनी सबसे कम उम्र की सभासद, सपा ने जताया था विश्वास

Sat, 13 May 2023 06:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

गुंजन की मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं जबकि पिता मऊ में उपभोक्ता फोरम में कार्यरत हैं। बातचीत में गुंजन ने बताया कि उन्हें राजनीति में आने के लिए उनके मामा पूर्व मंत्री राम करन आर्य से प्रेरणा मिली। कहा कि इस बार एससी महिला सीट के लिए वार्ड आरक्षित हुआ तो उनके मन में चुनाव लड़ने का विचार आया।
विज्ञापन
सपा सभासद एमएससी छात्रा गुंजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के नगर पंचायत के चुनाव में रुधौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर वार्ड से एमएससी छात्रा गुंजन ने जीत दर्ज की है। वह जिले की सबसे कम उम्र की सभासद बन गई है। गुंजन को कुल 183 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर चंपा देवी को 96 वोट मिले। गुंजन का कहना है कि उसके वार्ड में सड़क-नाली की तमाम बुनियादी समस्याएं थीं।
विज्ञापन


इसे लेकर उसने कई नेताओं से आग्रह किया। सबने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। जिसके बाद गुंजन ने खुद बीड़ा उठाया और लोकतांत्रिक तरीके से खुद समस्या का समाधान करने की ठान ली। समाजवादी पार्टी ने उसका हौसला बढ़ाते हुए पार्टी का टिकट दे दिया। बाकी काम वार्ड के मतदाताओं ने जीत दिलाकर पूरा कर दिया। सभासद बनने के बाद गुंजन ने बताया कि सबसे पहले वह बुनियादी सुविधाओं को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

इसे भी पढ़ें: बस्ती की तीन नगर पंचायतों में खिला कमल, इस सीट पर लगाई हैट्रिक
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंजन की मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं जबकि पिता मऊ में उपभोक्ता फोरम में कार्यरत हैं। बातचीत में गुंजन ने बताया कि उन्हें राजनीति में आने के लिए उनके मामा पूर्व मंत्री राम करन आर्य से प्रेरणा मिली। कहा कि इस बार एससी महिला सीट के लिए वार्ड आरक्षित हुआ तो उनके मन में चुनाव लड़ने का विचार आया। कहा कि राजनीति के साथ-साथ आगे की पढ़ाई भी जारी रखेंगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें