फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डायरिया प्रभावित गांव में सफाई कर्मियों की टीम उतरी

Wed, 14 Aug 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सांऊघाट ब्लॉक के डायरिया प्रभावित गांव तिलकपुरवा में तीसरे दिन मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद रही। डिप्टी सीएमओ एवं जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने खुद टीम के साथ गांव का भ्रमण किया। इस दौरान स्थिति सामान्य पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित लोगों में दवा भी वितरित कर चुकी है। मंगलवार को यहां सफाई के लिए टीम भी उतारी गई। छिड़काव आदि का कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन

गांव में दो दिन पहले एक व्यक्ति की डायरिया से मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य व्यक्ति को उल्टी-दस्त से हालत खराब होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मृतक के परिवार के अन्य चार सदस्य और अगल-बगल के दो घरों के लोग डायरिया की चपेट में थे। इसमें से अधिकतर की स्थिति सामान्य हो गई है।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मृतक के घर के सामने लगा इंडिया मार्क नल खराब है। छोटे नल से पानी का सेवन किया जा रहा है। संबंधित नल के पानी का नमूना लेकर लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें