फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तपसी धाम मंदिर का दान पात्र तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 22 Jul 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों में दहशत है। कस्बे व रजवापुर की घटना के बाद रविवार रात तपसी धाम कसैला में चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़कर लाखों रुपये उड़ा दिए। मंदिर के प्रधान सेवक महंत जय बक्स दास के अनुसार मंदिर परिसर में पवित्र सावन माह पर राम धुन कीर्तन कार्यक्रम 24 घंटे चल रहा है। शनिवार रात एक अज्ञात व्यक्ति ने नदी के किनारे मुख्य मंदिर में स्थापित तपसी सरकार की मूर्ति के पास रखे दान पात्र को तोड़कर उसमें पड़े लाखों रुपये चुरा लिए। सुबह इसकी जानकारी होने पर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखने पर पता चला क एक चोर रात लगभग साढ़े 11 बजे मंदिर में अंदर दाखिल हुआ। पहले उसने दान पात्र का ताला खोलने की कोशिश किया। असफल रहने पर दानपात्र को खिसका कर बरामदे में किनारे ले गया और ताला तोड़कर चढ़ावे के लाखों रुपये लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन

एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि जल्द चोर की पहचान करके उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें